ePaper

बोपन्ना, सानिया रोम मास्टर्स में आगे बढे

Updated at : 13 May 2015 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
बोपन्ना, सानिया रोम मास्टर्स में आगे बढे

रोम : रोहन बोपन्ना ने आज यहां रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया जबकि सानिया मिर्जा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही. मैड्रिड मास्टर्स में खिताबी जीत के बाद यहां खेल रहे बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया ने 3830295 यूरो इनामी एटीपी प्रतियोगिता के पुरुष युगल […]

विज्ञापन

रोम : रोहन बोपन्ना ने आज यहां रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया जबकि सानिया मिर्जा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही. मैड्रिड मास्टर्स में खिताबी जीत के बाद यहां खेल रहे बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया ने 3830295 यूरो इनामी एटीपी प्रतियोगिता के पुरुष युगल के पहले दौर में आज लियोनार्डो मायर और जुआन मोनाको की अर्जेन्टीना की जोडी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया.

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए बोपन्ना और मर्जिया की जोडी अब अगले दौर में हालैंड के जीन जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया तेकाउ की तीसरी वरीय जोडी से भिडेगी. दूसरी तरफ इस एटीपी प्रतियोगिता के साथ ही खेली जा रही डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में सानिया और मार्टिन हिंगिस की शीर्ष वरीय जोडी ने इरीना कामेलिया बेगू और मोनिका निकुलेस्क्यू की रोमानिया की जोडी को दूसरे दौर में 6-4, 6-2 से हराया. सानिया और हिंगिस क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जूलिया गार्गेस और स्पेन की सिल्विया सोलेर एस्पिनोसा की जोडी से भिडेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola