महिला खिलाड़ी आत्महत्या मामला : परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की
तिरुवनंतपुरम : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में प्रशिक्षण के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने वाली तीन खिलाडियों के अभिभावकों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की. तीनों खिलाडियों का इस समय अलापुझा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. एक लड़की की मां ने कहा, हम साई के महानिदेशक […]
तिरुवनंतपुरम : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में प्रशिक्षण के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने वाली तीन खिलाडियों के अभिभावकों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की. तीनों खिलाडियों का इस समय अलापुझा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
एक लड़की की मां ने कहा, हम साई के महानिदेशक द्वारा की जा रही जांच और पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है. उन्होंने साई महानिदेशक की शुरुआती रिपोर्ट को भी निराधार बताकर खारिज कर दिया जिसमें महानिदेशक ने रैगिंग के घटना की वजह ना होने की बात कही थी.
पीडिता की मां ने कहा, रिपोर्ट निराधार है. घटना के जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. उन्हें कानून का सामना करना चाहिए. हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं, ऐसा ना होने पर मामले में लीपा पोती होगी. उन्होंने कहा कि आत्महत्या की कोशिश करने वाली लडकियों का बयान अब तक दर्ज नहीं किया गया है, ना ही उनके सुसाइड नोट का संज्ञान किया गया है और वे अपनी बच्चियों को इंसाफ दिलाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार हैं.
साई में प्रशिक्षण पा रही चार लड़कियों ने विषैला फल खाकर जान देने की कोशिश की थी और उनमें से एक लड़की 15 साल की अपर्णा रामभद्रबन की मौत हो गयी. लड़कियों ने सुसाइड नोट में कुछ सीनियरों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










