पदक जीतने में नाकाम रही भारतीय महिला पहलवान
नयी दिल्ली : भारत का कोई भी पहलवान दोहा में चल रही सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में आज पदक नहीं जीत पाया. बबिता कुमारी महिलाओं की फ्रीस्टाइल में 53 किग्रा में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंची थी जहां उन्हें कजाखस्तान की जुलडीज एशिमोवा तुर्तबायेवा से 3-6 से हान का सामना करना पडा. इससे पहले […]
नयी दिल्ली : भारत का कोई भी पहलवान दोहा में चल रही सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में आज पदक नहीं जीत पाया. बबिता कुमारी महिलाओं की फ्रीस्टाइल में 53 किग्रा में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंची थी जहां उन्हें कजाखस्तान की जुलडीज एशिमोवा तुर्तबायेवा से 3-6 से हान का सामना करना पडा. इससे पहले बबिता सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया की पाक योंग मी से हार गयी थी.
महिलाओं के 55 किग्रा में ललिता को सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया की हान कुम ओक ने 3-9 से हराया. महिलाओं के 63 किग्रा में अनीता ने क्वालीफिकेशन में कोरिया की चोइ जियी को 6-1 से हराया लेकिन इसके बाद सेमीफाइनल में चीन की झुओ मा झिलुओ से 0-10 से पराजित हो गयी.
अनीता के पास कांस्य पदक जीतने का मौका था लेकिन मंगोलिया की इंकेबायर सेवेगमीड ने उनका यह सपना पूरा नहीं होने दिया. इस बीच साक्षी मलिक ने आज चार में से दो मुकाबले जीते. वह 60 किग्रा भार वर्ग के पहले दौर में चीन की लुओ झियाजुआन से हार गयी लेकिन उन्होंने इसके बाद मंगोलिया की मुनखतुया तुनगालाग को 13-0 से हराया. पांचवें दौर में साक्षी ने कजाखस्तान की अयालिम कासीमोवा को 8-1 से पराजित किया. सुमन कुंडु 69 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में जापान की कायोको कुडो से हार गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










