खिलाड़ियों को सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए : साइना

नयी दिल्ली : देश के शीर्ष खिलाड़ियों की मदद करने के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए भारत की चैम्पियन बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार उन उदीयमान खिलाडियों की हौसलाअफजाई करेगी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का माद्दा रखते हैं. दुनिया की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी साइना […]
नयी दिल्ली : देश के शीर्ष खिलाड़ियों की मदद करने के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए भारत की चैम्पियन बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार उन उदीयमान खिलाडियों की हौसलाअफजाई करेगी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का माद्दा रखते हैं.
पिछले कुछ महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रही साइना ने कहा कि वह और खिताब जीतना चाहती हैं. उन्होंने कहा, मेरा काम रैंकिंग के बारे में सोचना नहीं बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. इस साल मुझे कई सरप्राइज मिले जो मैंने सोचे नहीं थे. उसने कहा , पिछले साल मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी , ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची , इंडिया ओपन और चाइना ओपन जीते. इससे मुझे आगे और अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिली है. अगले साल रियो ओलंपिक की तैयारी के बारे में पूछने पर साइना ने कहा कि उसका लक्ष्य फिट बने रहना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




