सरकार ने साइना नेहवाल को 25 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल को 25 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिये. खेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार , अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक विजेताओं और उनके कोचों को विशेष पुरस्कार देने की खेल मंत्रालय की […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल को 25 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिये. खेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार , अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक विजेताओं और उनके कोचों को विशेष पुरस्कार देने की खेल मंत्रालय की योजना के तहत नेहवाल को नकद पुरस्कार दिया गया.
साइना ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला खिलाडी बनी थी हालांकि फाइनल में उसे स्पेन की कैरोलिना मारिन ने हरा दिया था. वह इंडियन ओपन में खिताबी जीत के साथ दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




