साई की चार खिलाड़ियों की आत्महत्या की कोशिश से खेल समुदाय सकते में
गुडगांव : भारतीय खेल समुदाय ने आज केरल के साई केंद्र में एक प्रशिक्षु की मौत पर गहरा शोक जताया और खिलाडियों से आग्रह किया कि वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के बजाय विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिये जज्बा दिखायें. सीनियर खिलाडियों के उत्पीडन से तंग आकर चार लड़कियों ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास […]
गुडगांव : भारतीय खेल समुदाय ने आज केरल के साई केंद्र में एक प्रशिक्षु की मौत पर गहरा शोक जताया और खिलाडियों से आग्रह किया कि वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के बजाय विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिये जज्बा दिखायें.
सीनियर खिलाडियों के उत्पीडन से तंग आकर चार लड़कियों ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. उन्होंने जहरीला फल खाया जिसके कारण एक खिलाडी की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य जिंदगी से जूझ रही हैं. महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकाम ने यहां टाइम्स ऑफ इंडिया खेल पुरस्कारों से इतर कहा, यह बेहद दुखद है कि युवा लड़कियों ने आत्महत्या का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










