बोपन्ना,मर्जिया मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में
मैड्रिड : भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनायी. इस जोडी ने पहले दौर में क्रोएशिया के मारिन ड्रैगांजा और हेनरी कोंटिनेन को 5-7, 7-6, 10-6 से हराया. दोनों […]
मैड्रिड : भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनायी.
इस जोडी ने पहले दौर में क्रोएशिया के मारिन ड्रैगांजा और हेनरी कोंटिनेन को 5-7, 7-6, 10-6 से हराया. दोनों टीमों ने शुरु से एक दूसरे को कडी चुनौती दी लेकिन आखिर में बोपन्ना और मर्जिया जीत हासिल करने में सफल रहे. बोपन्ना और मर्जिया की जोडी ने पांच में से तीन ब्रेक प्वाइंट बचाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










