नोवाक जोकोविच ने मैड्रिड ओपन से नाम वापस लिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच ने मैड्रिड ओपन से लगातार दूसरे वर्ष भी अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि रोमी मास्टर्स और फ्रेंच ओपन से पहले उन्हें आराम का मौका मिल जाये. मैड्रिड ओपन के आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की सूचना दी गयी है कि वे अपने पूर्वनियोजित कैलेंडर को फॉलो करने […]
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच ने मैड्रिड ओपन से लगातार दूसरे वर्ष भी अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि रोमी मास्टर्स और फ्रेंच ओपन से पहले उन्हें आराम का मौका मिल जाये. मैड्रिड ओपन के आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की सूचना दी गयी है कि वे अपने पूर्वनियोजित कैलेंडर को फॉलो करने से पहले कुछ आराम करना चाहते हैं.
नोवाक जोकोविच इस वर्ष शानदार फॉर्म में है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन, मियामी ओपन, मोंटी कार्लो और इंडियन वेल्स में विजय दर्ज की है.गौरतलब है कि अगले महीने से फ्रेंच ओपन शुरू होने वाला है, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए वे आराम करना चाह रहे हैं. पिछले दिनों टेनिस के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा था कि फ्रेंच ओपन में नोवाक जोकोविच को हराना आसान नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










