न्यूजीलैंड ने जीता अजलान शाह कप, भारत को करना पड़ा कांस्य से संतोष

इपोह: न्यूजीलैंड ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर दूसरी बार सुल्तान अजलान शाह कप हाकी खिताब जीत लिया. न्यूजीलैंड की जीत के नायक गोलकीपर डेवोन मैनचेस्टर रहे. निर्धारित 60 मिनट के भीतर दोनों टीमों का स्कोर 2.2 था. न्यूजीलैंड के लिये दोनों गोल एंडी हैवर्ड ( पांचवां मिनट, 58वां) ने […]
इपोह: न्यूजीलैंड ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर दूसरी बार सुल्तान अजलान शाह कप हाकी खिताब जीत लिया. न्यूजीलैंड की जीत के नायक गोलकीपर डेवोन मैनचेस्टर रहे. निर्धारित 60 मिनट के भीतर दोनों टीमों का स्कोर 2.2 था. न्यूजीलैंड के लिये दोनों गोल एंडी हैवर्ड ( पांचवां मिनट, 58वां) ने दागे जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिये गोल जैकब वेटन ( 50वां )और निकोलस बजोन ( 60वां ) ने किये.
भारत ने दक्षिण कोरिया को शूटआउट में हराकर अजलन शाह में तीसरा स्थान हासिल किया. इपोह, मलेशिया: भारत ने आज यहां निर्धारित समय में स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर 24वें सुलतान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




