खुशखबरी, फीफा रैंकिंग में भारत की बड़ी छलांग
नयी दिल्ली : पिछले महीने 2018 के विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड वन में नेपाल के खिलाफ एक जीत और एक ड्रॉ हासिल करने की वजह से भारतीय फुटबॉल टीम आज जारी की गयी फीफा की नवीनतम रैंकिंग में 26 पायदानों की बड़ी छलांग लगाकर 147 वें स्थान पर पहुंच गयी हैं. भारत ने 12 और […]
नयी दिल्ली : पिछले महीने 2018 के विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड वन में नेपाल के खिलाफ एक जीत और एक ड्रॉ हासिल करने की वजह से भारतीय फुटबॉल टीम आज जारी की गयी फीफा की नवीनतम रैंकिंग में 26 पायदानों की बड़ी छलांग लगाकर 147 वें स्थान पर पहुंच गयी हैं.
भारत ने 12 और 17 मार्च को हुए दो चरणों के मुकाबलों में नेपाल को क्रमश: 2-0 से हराया था और 0-0 से ड्रॉ खेला था. इनसे टीम को 87 औसत अंक मिले. टीम पिछले महीने 209 देशों की सूची में 173 वें स्थान पर थी. पिछले एक साल में फीफा की रैकिंग में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ पायदान है. इससे पहले मई 2014 में भारत इसी स्थान पर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










