सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे कश्यप और प्रणय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिंगापुर : राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारुपल्ली कश्यप और युवा एचएस प्रणय ने आज यहां अपने अपने मुकाबले जीतकर सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनायी. इस साल जनवरी में सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतने वाले कश्यप ने कोरिया के ली ह्यु इल को […]
विज्ञापन
सिंगापुर : राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारुपल्ली कश्यप और युवा एचएस प्रणय ने आज यहां अपने अपने मुकाबले जीतकर सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनायी. इस साल जनवरी में सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतने वाले कश्यप ने कोरिया के ली ह्यु इल को 21-11, 21-13 से हराया. वह अगले दौर में चौथे वरीय कोरिया के सोन वान हो से भिड़ेंगे.
दूसरी तरफ इंडोनेशिया मास्टर्स चैंपियन प्रणय ने हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेंट को 21-15, 21-17 से शिकस्त दी.
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व चैंपियन जोड़ी भी गो आह रा और यू हेई वोन की कोरिया की जोड़ी को 21-12, 21-16 से हराकर महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही.
आरएमवी गुरुसाईदत्त और पीसी तुलसी को हालांकि क्रमश: पुरुष और महिला एकल के पहले दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा.गुरुसाईदत्त को पहला गेम जीतने के बावजूद सोन वान हो के खिलाफ 21-16, 12-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पडी. तुलसी को डेनमार्क की लाइन जार्सफेल्ट ने 35 मि नट में 21-16, 21-14 से हराया.
तरुण कोना और एन सिक्की रेड्डी की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी भी पहली दौर की बाधा को पार करने में विफल रही. इस भारतीय जोड़ी को को सुंग ह्युन और किम हा ना की कोरिया की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 21-15, 21-17 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










