अजलान शाह : ऑस्ट्रेलिया ने कनाडा को 7-0, न्यूजीलैंड ने मलेशिया को 4-2 से हराया

इपोह (मलेशिया) : विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में खिताब के अपने बचाव की शानदार शुरुआत करते हुए कनाडा को 7-0 से रौंद दिया जबकि न्यूजीलैंड ने मेजबान मलेशिया को 4-2 से हराया. दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो क्वार्टर में सिर्फ दो गोल दागे लेकिन अंतिम क्वार्टर […]
इपोह (मलेशिया) : विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में खिताब के अपने बचाव की शानदार शुरुआत करते हुए कनाडा को 7-0 से रौंद दिया जबकि न्यूजीलैंड ने मेजबान मलेशिया को 4-2 से हराया. दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो क्वार्टर में सिर्फ दो गोल दागे लेकिन अंतिम क्वार्टर में जोरदार हमले किए.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पदार्पण कर रहे टिम क्रास (12वें मिनट) ने पहला गोल किया जिसके बाद डाइलन वोदरस्पून (13वें मिनट), एडी ओकेनडेन (43वें मिनट), जेमी ड्वेयर (52वें मिनट), ट्रेंट मिटन (53वें मिनट), ग्लेन सिम्पसन (54वें मिनट) और जेकब वेटन (56वें मिनट) ने गोल दागे. मैच ड्वेयर के लिए विशेष रहा जो ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक हाकी मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने और अपना 207वां गोल दागने में भी सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










