ePaper

मलेशिया ओपन के दूसरे दौर में किदांबी श्रीकांत

Updated at : 01 Apr 2015 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
मलेशिया ओपन के दूसरे दौर में किदांबी श्रीकांत

कुआलालंपुर : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मलेशिया ओपन सुपर सीरीज के दूसरे दौर में पहुंच गये हैं. इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद श्रीकांत ने अपने फॉर्म को जारी रखा है. पिछले सप्ताह दिल्ली में इंडिया ओपन फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन को हराकर श्रीकांत ने […]

विज्ञापन

कुआलालंपुर : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मलेशिया ओपन सुपर सीरीज के दूसरे दौर में पहुंच गये हैं. इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद श्रीकांत ने अपने फॉर्म को जारी रखा है. पिछले सप्ताह दिल्ली में इंडिया ओपन फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन को हराकर श्रीकांत ने खिताबी जीत दर्ज की थी.

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता राजीव को 21 – 10, 15 – 21, 24 – 22 से हराया.श्रीकांत पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में भी राजीव को हरा चुके हैं. अब उनका सामना चीन के 16वीं रैंकिंग वाले तियान हूवेइ से होगा.

पहले गेम में श्रीकांत ने शुरुआती बढ़त बना ली लेकिन जल्दी ही स्कोर 7 – 7 हो गया. फिर उसने लगातार 10 अंक लेकर बड़ा अंतर पैदा कर दिया और राजीव वापसी नहीं कर सके.दूसरे गेम में शुरुआत में 6 – 0 से बढ़त बनाने के बाद श्रीकांत ने गंवा दी और राजीव ने दूसरा गेम जीतकर मैच में वापसी की.निर्णायक गेम में मुकाबला बराबरी का था लेकिन श्रीकांत ने जबर्दस्त जुझारुपन दिखाते हुए 3 – 7 से पिछड़ने के बाद वापसी की और तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया.

शानदार फार्म में चल रहे श्रीकांत ने पिछले साल नवंबर में चाइना ओपन सुपर सीरीज जीता था. इसके बाद वह हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, विश्व सुपर सीरीज फाइनल में जगह बनायी, सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में पहुंचने के बाद स्विस ओपन और इंडिया ओपन सुपर सीरीज जीती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola