बंगाल ने संतोष ट्रॉफी में असम को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2015 9:37 PM
लुधियाना : बंगाल को असम से कडी चुनौती मिली लेकिन वह आखिर में संतोष ट्रॉफी के लिये खेली जा रही 69वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में आज यहां 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा. बंगाल की तरफ से राजा दास ने खेल के 21वें मिनट में स्ट्राइकर शुराबुद्दीन मलिक के पास गोल किया. असम […]
लुधियाना : बंगाल को असम से कडी चुनौती मिली लेकिन वह आखिर में संतोष ट्रॉफी के लिये खेली जा रही 69वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में आज यहां 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा. बंगाल की तरफ से राजा दास ने खेल के 21वें मिनट में स्ट्राइकर शुराबुद्दीन मलिक के पास गोल किया.
असम के पास गोल करने के दो अच्छे मौके थे लेकिन वह चूक गया. वह अंतिम क्षणों में पेनल्टी किक को भी गोल में बदलने में नाकाम रहा. तब सूरज मंडल की किक गोल पोस्ट के उपर से बाहर चली गयी. इससे पहले असम टूर्नामेंट के पहले दिन पंजाब से हार गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










