क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वापसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मैड्रिड : वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो वापसी करते हुए शनिवार को एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रियाल मैड्रिड के लिए खेलेंगे जिससे कुछ खिलाड़ियों के चोटिल एवं निलंबित होने की वजह से परेशानियों से घिरी टीम का मनोबल बढ़ा है. स्पेनिश ला लीगा के शनिवार को […]
विज्ञापन
मैड्रिड : वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो वापसी करते हुए शनिवार को एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रियाल मैड्रिड के लिए खेलेंगे जिससे कुछ खिलाड़ियों के चोटिल एवं निलंबित होने की वजह से परेशानियों से घिरी टीम का मनोबल बढ़ा है.
स्पेनिश ला लीगा के शनिवार को होने वाले मुकाबले में रियाल मैड्रिड इस सत्र में दोनों टीमों के बीच होने वाले छठे मुकाबले में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.कोरडोबा के डिफेंडर एडीमार पर लात चलाने के लिए रोनाल्डो पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था जिसके खत्म होने के बाद वह शनिवार को होने वाले मैच में वापसी करेंगे.
रियाल मैड्रिड ने बुधवार को सेविला एफसी को हराया था और अंक तालिका में शीर्ष पर है. एफसी बर्सिलोना के उससे चार अंक कम हैं और वह दूसरे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










