अस्पताल से मिली छुट्टी, मोहम्मद अली घर पर मनायेंगे जन्मदिन

लुईविल : आज महान मुक्केबाज मोहम्मद अली अपना 73 वां जन्मदिन अपने घर में मनायेंगे. कल उनको अस्वस्थ्य होने के कारण अस्पताल में भरती कराया गया था जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. अली के प्रवक्ता बॉब गुनेल ने बताया कि उनको को मूत्र संबंधी संक्रमण के बाद की जाने […]
लुईविल : आज महान मुक्केबाज मोहम्मद अली अपना 73 वां जन्मदिन अपने घर में मनायेंगे. कल उनको अस्वस्थ्य होने के कारण अस्पताल में भरती कराया गया था जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.
अली के प्रवक्ता बॉब गुनेल ने बताया कि उनको को मूत्र संबंधी संक्रमण के बाद की जाने वाली देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उन्होंने कहा कि पूर्व विश्व हेवीवेट मुक्केबाजी चैंपियन को इस हफ्ते की शुरूआत में एक अज्ञात अस्पताल में भर्ती कराया गया था.इससे पहले अली को 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह मूत्र संबंधी गंभीर संक्रमण से पीडित थे.
मुक्केबाजी जैसे मुकाबले को दुनिया में नाम देने वाले अली को दुनिया ने उतना दिया या नहीं, सोचा जा सकता है. किसी जमाने में अली बेहद बड़बोले थे. वह कहते थे कि वह मुकाबला जीतेंगे और जीत भी जाते. वह यहां तक कह देते कि किस राउंड में जीतेंगे और उस राउंड तक उनकी जीत भी हो जाती.
लेकिन दुनिया उन्हें समझ चुकी थी. वह जान चुकी थी कि छह फीट तीन इंच का यह नौजवान यूं ही दावे नहीं करता.जवानी में पत्थर से मजबूत अली आज मोम से नरम हैं. दस्ताने टांगने के बाद जब भी ये हाथ उठते हैं या तो दुआ के लिए या फिर समाज के लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




