रांची रेज का नेतृत्‍व करेंगे एश्ले जैक्सन

Updated at : 15 Jan 2015 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
रांची रेज का नेतृत्‍व करेंगे एश्ले जैक्सन

रांची : इंग्लैंड के ड्रैगफ्लिकर एश्ले जैक्सन को आज हीरो हॉकी इंडिया लीग के तीसरे संस्करण के लिए रांची की नयी फ्रेंचाइजी रांची रेज का कप्तान बनाने की घोषणा की गयी. भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी रांची रेज के सह मालिक हैं. जैक्सन 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक […]

विज्ञापन

रांची : इंग्लैंड के ड्रैगफ्लिकर एश्ले जैक्सन को आज हीरो हॉकी इंडिया लीग के तीसरे संस्करण के लिए रांची की नयी फ्रेंचाइजी रांची रेज का कप्तान बनाने की घोषणा की गयी. भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी रांची रेज के सह मालिक हैं. जैक्सन 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य थे.

रांची रेज ने साथ ही हरेन्द्र सिंह को टीम का मुख्य कोच, क्लैरेंस लोबो को सहायक कोच और एबी सुबियाह को गोलकीपिंग कोच नियुक्त करने की घोषणा की. धौनी ने जैक्सन की नियुक्ति को लेकर कहा, अपने अनुभव और वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए हमें लगता है कि एश्ले जैक्सन कप्तानी के लिए सही पसंद हैं. उनके सक्षम नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और वह शानदार प्रदर्शन कर रांची के प्रशंसकों को गौरव महसूस कराएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola