अगर मेरे जीवन पर फिल्म बनती है तो दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख हों हीरो : साइना नेहवाल

भोपाल : बैडमिंटन जगत में भारत का नाम रोशन करने वाली साइना नेहवाल ने कहा है कि अगर बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए उनके जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंटरी बनती है, तो उन्हें इससे कोई परहेज नहीं है. साइना ने आज यहां टीटी नगर स्टेडियम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, वैसे […]
भोपाल : बैडमिंटन जगत में भारत का नाम रोशन करने वाली साइना नेहवाल ने कहा है कि अगर बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए उनके जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंटरी बनती है, तो उन्हें इससे कोई परहेज नहीं है.
साइना ने आज यहां टीटी नगर स्टेडियम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, वैसे भी मेरे जीवन में क्या-क्या चल रहा है, सभी लोग देख रहे है और जानते हैं. यदि मूवी आये तो उसमें बैडमिंटन खेल को ही दिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि मेरे जीवन पर आधारित कोई फिल्म या डाक्यूमेंटरी बनायी जाती है, तो उसे बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने के लिए बनायी जानी चाहिए, न कि मुझे दिखाने के लिए.
उन्होंने कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ी पर आधारित कोई फिल्म बनाने के लिए कुछ समय लगेगा, लेकिन मेरा मानना है कि यदि मेरे जीवन पर कोई फिल्म बनायी जाती है, तो इसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्पष्ट रूप से फिट रहेगी, क्योंकि वह एक अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी भी है. जब उनसे पूछा गया कि यदि उनके जीवन पर आधारित फिल्म में दीपिका के साथ वह किसे अभिनेता देखना चाहेंगी, तो साइना ने झट से उत्तर दिया, मैं इसमें शाहरुख खान को दीपिका के साथ हीरो देखना चाहती हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










