ePaper

भारत ने अंडर 16 शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण जीता

Updated at : 22 Dec 2014 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने अंडर 16 शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण जीता

नयी दिल्ली : शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत ने हंगरी में विश्व युवा अंडर 16 शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीत लिया. भारत ने दसवें और आखिरी दौर में तुर्की को 3.0.1.0 से हराया. वेस्ट हंगरी यूनिवर्सिटी में हुए फिडे टूर्नामेंट में रुस दूसरे और ईरान तीसरे स्थान पर रहा. ईरान को दसवें दौर में हंगरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत ने हंगरी में विश्व युवा अंडर 16 शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीत लिया. भारत ने दसवें और आखिरी दौर में तुर्की को 3.0.1.0 से हराया. वेस्ट हंगरी यूनिवर्सिटी में हुए फिडे टूर्नामेंट में रुस दूसरे और ईरान तीसरे स्थान पर रहा.

ईरान को दसवें दौर में हंगरी ने 1.5.2.5 से हराया. उसे 54 टीमों के टूर्नामेंट में रजत से संतोष करना पडा. आखिरी दौर में भारत शुरु में 0.1 से पीछे था. अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिप्तायन घोष को वहाप सनाल ने हराया लेकिन बाकी तीनों भारतीयों मुरली कार्तिकेयन, अरविंद चिदंबरम और कुमारन बालाजी ने अपने अपने मुकाबले जीतकर स्वर्ण भारत की झोली में डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola