वर्ष 2014 सानिया मिर्जा के लिहाज से रहा शानदार, बाकी जूझते रहे

नयी दिल्ली : भारत की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहा. उन्होंने इस साल अपना तीसरा मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीता और वर्ष की आखिरी ट्रॉफी जीतकर अपने सत्र का शानदार अंत किया. वहीं अन्य भारतीय खिलाडियों की बात करें तो वर्ष 2014 में अधिकतर समय जूझते हुए […]
नयी दिल्ली : भारत की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहा. उन्होंने इस साल अपना तीसरा मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीता और वर्ष की आखिरी ट्रॉफी जीतकर अपने सत्र का शानदार अंत किया. वहीं अन्य भारतीय खिलाडियों की बात करें तो वर्ष 2014 में अधिकतर समय जूझते हुए नजर आए.
अपने नाम कई उपलब्धियां लिखा चुकी 28 वर्षीय सानिया सत्र के आखिरी टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय बनी. यह उपलब्धि लिएंडर पेस जैसा दिग्गज खिलाड़ी भी हासिल नहीं कर पाया. सानिया ने ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर यूएस ओपन मिश्रित युगल का खिताब जीता और अब उनके नाम पर ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन सहित कुल तीन ग्रैंडस्लैम खिताब हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




