चेन्नइयिन एफसी के सामने केरला ब्लास्टर्स की कडी चुनौती

Updated:
विज्ञापन
चेन्नइयिन एफसी के सामने केरला ब्लास्टर्स की कडी चुनौती

चेन्नई : इंडियन सुपर लीग में कल सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्लास्टर्स और महेंद्र सिंह धौनी की टीम के बीच अगलेसेमीफाइनल मुकाबले में कड़ी टक्‍कर होनी है. पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में केरला ब्‍लार्स्‍टस के हाथों 3-0 से हारने के बाद अब चेन्नइयिन एफसी के सामने रिटर्न मुकाबले में उसे हराने की कड़ी […]

विज्ञापन

चेन्नई : इंडियन सुपर लीग में कल सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्लास्टर्स और महेंद्र सिंह धौनी की टीम के बीच अगलेसेमीफाइनल मुकाबले में कड़ी टक्‍कर होनी है. पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में केरला ब्‍लार्स्‍टस के हाथों 3-0 से हारने के बाद अब चेन्नइयिन एफसी के सामने रिटर्न मुकाबले में उसे हराने की कड़ी चुनौती होगी.

ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही चेन्नइयिन एफसी को सचिन तेंदुलकर की केरला ब्लास्टर्स टीम ने दो दिन पहले सेमीफाइनल में 3-0 से हराया. जिस तरह केरला ब्लास्टर्स ने कोच्चि में अपने घरेलू दर्शकों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया, उसी तरह चेन्नइयिन भी अपने मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे. यह उसके लिये इतना आसान नहीं होगा क्योंकि पहले चरण में मिली जीत से केरला ब्लास्टर्स के हौसले बुलंद होंगे. केरला को हालांकि चेन्नइयिन के खिलाफ आत्ममुग्धता से बचना होगा.

टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक गोल कर चुके ब्राजील के इलानो ब्लूमेर की वापसी और इटली के विश्व कप विजेता अलेजांद्रो नेस्ता के आने से चेन्नइयिन एफसी का आक्रमण कागजों पर तो मजबूत हुआ है लेकिन उसे मैदान पर उसे यह साबित करना होगा.
चेन्नइयिन के मार्की खिलाडी और मैनेजर मार्को मात्तेराजी को इल्म है कि उनकी टीम पिछले मैच में अपनी क्षमता के अनुरुप नहीं खेल सकी और उनके पास वापसी का यह आखिरी मौका है. चेन्नइयिन के लिये केरला की तीन गोल की बढ़त उतारना बेहद मुश्किल चुनौती होगी लेकिन मातेराज्जी का मानना है कि फुटबॉल में कुछ भी असंभव नहीं है.
पहले चरण के सेमीफाइनल में केरला ने दो मिनट के भीतर दो गोल करके मैच की तस्वीर बदल दी. इशफाक अहमद और लेन ह्यूम ने पहले दो गोल किये जबकि सब्स्टीट्यूट सुशांत मैथ्यू ने तीसरा गोल करके मैच चेन्नइयिन एफसी की जद से बाहर कर दिया. केरला ब्लास्टर्स के डिफेंडरों ने भी पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और गोलकीपर संदीप नंदी ने कई शर्तिया गोल बचाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola