पाकिस्ता खिलाडियों के अश्लील बर्ताव का मामला तूल पकड़ा

भुवनेश्वर : चैम्पियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद पाकिस्तानी खिलाडियों के द्वारा किये गये अश्लील बर्ताव का मामला अब तुल पकड़ने लगा है. इस मामले को लेकर हॉकी इंडिया ने कड़ा तेवर अपना लिया है और पाक खिलाडियों को सजा दिये जाने की मांग की है. इधरअश्लीलइशारा करने वाले पाकिस्तान के […]
भुवनेश्वर : चैम्पियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद पाकिस्तानी खिलाडियों के द्वारा किये गये अश्लील बर्ताव का मामला अब तुल पकड़ने लगा है. इस मामले को लेकर हॉकी इंडिया ने कड़ा तेवर अपना लिया है और पाक खिलाडियों को सजा दिये जाने की मांग की है.
इधरअश्लीलइशारा करने वाले पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को आज एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया.पाकिस्तान के दो खिलाडयों मुहम्मद तौशिक और अली अमजद को रविवार को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया. अब दोनों खिलाड़ी रविवार को ही जर्मनी के खिलाफ फाइनल मैच में नहीं खेल सकेंगे.
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों से ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि खिलाड़ियों ने जीत के बाद अश्लील इशारे किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




