ePaper

पाकिस्‍तान को 3-0 से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज की

Updated at : 09 Dec 2014 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान को 3-0 से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज की

भुवनेश्वर : जेरेमी हेवार्ड के दो गोल की मदद से विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आज पूल ए में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत से हालांकि ज्यादा असर नहीं पड़ा क्योंकि एक जीत और एक ड्रॉ के साथ तीन अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया पूल ए […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : जेरेमी हेवार्ड के दो गोल की मदद से विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आज पूल ए में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की.

इस जीत से हालांकि ज्यादा असर नहीं पड़ा क्योंकि एक जीत और एक ड्रॉ के साथ तीन अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया पूल ए में इंग्लैंड और बेल्जियम के बाद तीसरे स्थान पर रहा.

पाकिस्तान का लचर प्रदर्शन जारी रहा और उसे आठ देशों के टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार झेलनी पडी. हेवार्ड (23वें और 54वें मिनट) ने जहां पेनल्टी कार्नर पर दो गोल किये वहीं जैकब वेटन ने 59वें मिनट में मैदानी गोल दागा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola