ISL : चेन्नइयिन के खिलाफ दिल्ली के लिये करो या मरो का मुकाबला

चेन्नई : इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में लगातार रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. कल दोनों दिग्गज टीमों चेन्नईयिन एफसी और दिल्ली डायनामोस के बीच करो या मरो का मुकाबला होना है. दोनों ही टीमें अपने इस मैच को जीतना चाहेगी. खास करके यह मैच दिल्ली के लिए और भी खास है, क्योंकि अगर […]
चेन्नई : इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में लगातार रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. कल दोनों दिग्गज टीमों चेन्नईयिन एफसी और दिल्ली डायनामोस के बीच करो या मरो का मुकाबला होना है. दोनों ही टीमें अपने इस मैच को जीतना चाहेगी. खास करके यह मैच दिल्ली के लिए और भी खास है, क्योंकि अगर टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है तो चेन्नईयिन को हराना ही होगा.
कल दोनों टीमों के बीच इंडियन सुपर लीग का आखिरी मैच है. फिलहाल चेन्नइयिन एफसी अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है. दिल्ली ने पिछले चार मैच में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ खुद को सेमीफाइनल की दौड में शामिल किया है. दूसरी ओर चेन्नई ने पिछले चार मैचों में से दो जीते और दो हारे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










