श्रीलंका में सबसे लोकप्रिय खेल बन सकता है फुटबॉल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलंबो : फीफा प्रमुख सैप ब्लाटर को उम्मीद है कि एक दिन ऐसा आयेगा जब श्रीलंका में क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल लोग पसंद करेंगे. श्रीलंका दौरे पर आये ब्लाटर ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिससे लगे कि फुटबाल श्रीलंका में नंबर एक खेल नहीं बन सकता है. स्थानीय […]
विज्ञापन
कोलंबो : फीफा प्रमुख सैप ब्लाटर को उम्मीद है कि एक दिन ऐसा आयेगा जब श्रीलंका में क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल लोग पसंद करेंगे.
श्रीलंका दौरे पर आये ब्लाटर ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिससे लगे कि फुटबाल श्रीलंका में नंबर एक खेल नहीं बन सकता है. स्थानीय अखबार के अनुसार जाफना में फुटबॉल स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद यहां पहुंचने पर ब्लाटर ने कहा, फुटबाल अधिक समावेशी खेल है.
यह अपेक्षाकृत सस्ता खेल है और इसमें समय भी ज्यादा नहीं लगता है. उन्होंने कहा, मैं आप सभी से फुटबाल अपनाने का आग्रह करता हूं और फिर देखिए एक दिन श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी टीमों को चुनौती देगा. ब्लाटर ने कहा कि भारत में फुटबाल लोकप्रिय बनता जा रहा है जहां फीफा 2017 में अंडर – 17 विश्व कप का आयोजन करेगा.
उन्होंने कहा, भारत ने अभी पेशेवर लीग शुरूकी है जिसमें पूर्व खिलाड़ी, अच्छे खिलाड़ी खेल रहे हैं लेकिन इस खेल को असली बढ़ावा 2017 में मिलेगा. यह क्रिकेट को चाहने वाले बड़े देश में फुटबॉल का पहला बड़ा आयोजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










