बॉक्सर सरिता के पति और कोच को कारण बताओ नोटिस जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2014 4:26 PM
नयी दिल्ली : एशियन खेलों के दौरान कांस्य पदक दिये जाने से नाराज सरिता देवी के पति और कोच को बॉक्सिंग इंडिया कारण बताओ नोटिस जारी करेगा. एआईबीए के दबाव में बॉक्सिंग इंडिया उक्त कार्रवाई कर रहा है. सरिता पर एआईबीए द्वारा आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है हालांकि बाक्सिंग इंडिया इसमें रियायत की कोशिश […]
नयी दिल्ली : एशियन खेलों के दौरान कांस्य पदक दिये जाने से नाराज सरिता देवी के पति और कोच को बॉक्सिंग इंडिया कारण बताओ नोटिस जारी करेगा. एआईबीए के दबाव में बॉक्सिंग इंडिया उक्त कार्रवाई कर रहा है.
हमने उन्हें बताया कि हम सरिता के निजी कोच और पति के खिलाफ कार्रवाई की सोच रहे हैं. उन्हें मान्यता पत्र नहीं मिले थे और उनका रिंगसाइड में रहना गलत था. उन्होंने कहा , हम उन्हें कारण बताओ नोटिस देंगे और इस बारे में एआईबीए को सूचित करेंगे. हमें उम्मीद है कि एआईबीए सरिता के मामले में रियायत बरतने का हमारा अनुरोध मानेगा और उस पर आजीवन प्रतिबंध नहीं लगाया जायेगा.
इस बीच सरिता के पति थोइबा सिंह ने कहा कि वह महज दर्शक के तौर पर इंचियोन गये थे. उन्होंने कहा , मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है. हमें एआईबीए से सकारात्मक जवाब की उम्मीद है. मैं वहां दर्शक के रूप में गया था. सिर्फ अपनी पत्नी के लिए नहीं बल्कि भारतीय मुक्केबाजी दल की हौसलाअफजाई के लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










