ePaper

इंडियन सुपर लीग : मुंबई और गोवा का मैच गोलरहित ड्रा

Updated at : 18 Nov 2014 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग : मुंबई और गोवा का मैच गोलरहित ड्रा

मुंबई : इंडियन सुपर लीग के एक मुकाबले में में मुंबई सिटी एफसी और एफसी गोवा के बीच मुकाबला ड्रा रहा. इस मैच में दोनों ही टीम गोल नहीं कर सकी. जिसके कारण दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े. इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच नौ नवंबर को गोवा में खेला गया पहले चरण […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडियन सुपर लीग के एक मुकाबले में में मुंबई सिटी एफसी और एफसी गोवा के बीच मुकाबला ड्रा रहा. इस मैच में दोनों ही टीम गोल नहीं कर सकी. जिसके कारण दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े.

इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच नौ नवंबर को गोवा में खेला गया पहले चरण का मैच भी गोलरहित ड्रा छूटा था. यह मैच ड्रा छूटने से मुंबई 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है जबकि गोवा के नौ अंक हैं और वह पहले की तरह सातवें स्थान पर हैं.

उसके सबसे निचली पायदान पर काबिज दिल्ली डायनामोज से दो अंक अधिक हैं. संयोग से मुंबई का यह लगातार तीसरा गोलरहित ड्रा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola