चीनी मीडिया में श्रीकांत-साइना की उपलब्धि को तवज्जो नहीं

बीजिंग : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल ने चाइना ओपन का खिताब जीतकर दूनिया में अपने देश का नाम रौशन किया है. दोनों खिलाडियों ने पहली बार चाइना ओपन का खिताब जीता है. इस जीत से उन्होंने विश्व भर में सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन दूसरी ओर दोनों खिलाडियों को लेकर चीनी […]
बीजिंग : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल ने चाइना ओपन का खिताब जीतकर दूनिया में अपने देश का नाम रौशन किया है. दोनों खिलाडियों ने पहली बार चाइना ओपन का खिताब जीता है. इस जीत से उन्होंने विश्व भर में सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन दूसरी ओर दोनों खिलाडियों को लेकर चीनी मीडिया में कोई खास उत्साह नहीं दिखा. चीनी मीडिया ने उनकी इस उपलब्धि को खास तवज्जो नहीं दी.
चाइना डेली और ग्लोबल टाइम्स जैसे चोटी के अंग्रेजी समाचार पत्र खेलों के बडे-बडे पेज निकालते हैं लेकिन इसमें भारत के दोनों खिलाडियों की चाइना ओपन में चीनी खिलाडियों को वाइटवाश करने की खबरों को या तो छोटा स्थान मिला है या फिर इस खबर को दिया ही नहीं गया है. अंग्रेजी सीसीटीवी के खेल कार्यक्रम में भी इसका थोड़ा जिक्र किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










