तेंदुलकर को किसी प्रचार की जरूरत नहीं : सानिया मिर्जा

कानपुर : भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा ने कहा है कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपनी आत्मकथा बेचने के लिए किसी प्रचार की जरूरत नहीं है. उनका कद इतना बड़ा है कि लोग खुद उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना और पढ़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मेरी आत्मकथा भी लगभग तैयार है […]
कानपुर : भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा ने कहा है कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपनी आत्मकथा बेचने के लिए किसी प्रचार की जरूरत नहीं है. उनका कद इतना बड़ा है कि लोग खुद उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना और पढ़ना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि मेरी आत्मकथा भी लगभग तैयार है लेकिन अभी न उसका नाम रखा गया है और न ही वह किताब कब बाजार में आयेंगी मैं यह बता सकती हूं. कानपुर पुलिस द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए यहां आयीं सानिया ने कहा सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में एक बहुत बड़े स्टार है और उन्हें अपनी किताब बेचने के लिए किसी प्रचार की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका नाम ही बहुत बड़ा है.
इससे पहले सचिन के बारे में जो बयान मीडिया ने चलाया उसे तोड़ मोड़ के चलाया गया. उनसे पूछा गया कि इतने बड़े खिलाडियों को आत्मकथा लिखने की जरूरत क्यों पड़ती है, उन्होंने कहा अब मेरी भी आत्मकथा जल्द ही आ रही है. जहां तक खिलाड़ी आत्मकथा क्यों लिखते है का सवाल है तो वह इसलिए कि मीडिया में हम खिलाडियों के बारे में तरह- तरह की बातें आती रहती है इसलिए अपनी बात रखने के लिए आत्मकथा से अच्छा कोई जरिया नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




