ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली भारतीय हॉकी टीम स्वदेश लौटी, भव्य स्वागत

नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला में 3-1 से हराने के बाद आज स्वदेश लौट गयी. विजयी टीम का हॉकी इंडिया और प्रशंसकों ने भव्य स्वागत किया. सरदार सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहला टेस्ट गंवाने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन टेस्ट जीते. इंचियोन एशियाई खेलों […]
नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला में 3-1 से हराने के बाद आज स्वदेश लौट गयी. विजयी टीम का हॉकी इंडिया और प्रशंसकों ने भव्य स्वागत किया.
सरदार सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहला टेस्ट गंवाने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन टेस्ट जीते. इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की हाल ही में यह दूसरी बड़ी सफलता है. सरदार ने कहा , मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. मेरे 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे होने पर इससे बेहतर तोहफा कोई नहीं हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




