सरिता देवी ने माफी मांगी, कहा, फिर ऐसा नहीं करुंगी

नयी दिल्ली : महिला मुक्केबाज एल सरिता देवी ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) से एशियाई खेलों में कांस्य पदक स्वीकार करने से इंकार करने पर हुए अस्थायी निलंबन को हटाने का अनुरोध किया और कहा कि उन्हें पोडियम पर अपने व्यवहार का दुख है और वह ऐसा दोबारा कभी नहीं करेंगी. इंचियोन एशियाई खेलों के […]
नयी दिल्ली : महिला मुक्केबाज एल सरिता देवी ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) से एशियाई खेलों में कांस्य पदक स्वीकार करने से इंकार करने पर हुए अस्थायी निलंबन को हटाने का अनुरोध किया और कहा कि उन्हें पोडियम पर अपने व्यवहार का दुख है और वह ऐसा दोबारा कभी नहीं करेंगी.
इंचियोन एशियाई खेलों के विवादित सेमीफाइनल में हारने पर पदक स्वीकार करने से इंकार करने पर लगे निलंबन के कारण सरिता के अगले महीने विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने की संभावनाएं क्षीण हो गई हैं.
सरिता ने कहा कि एआईबीए की अनुशासन समिति द्वारा उनकी किस्मत के फैसले के वक्त उनके स्वच्छ अनुशासन रिकार्ड पर भी गौर किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










