मैत्री मुकाबलों में हारी मेस्सी और रोनाल्डो की टीमें

पेरिस : दुनिया के दो दिग्गज खिलाडियों लियोनल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमों को मैत्री मैच में हार का सामना करना पड़ा. मेस्सी ने पहले हाफ में पेनल्टी गंवाई जिससे अर्जेन्टीना की उनकी टीम को चीन की राजधानी बीजिंग में 50000 दर्शकों की मौजूदगी में हुए मुकाबले में ब्राजील के हाथों 0-2 से शिकस्त […]
पेरिस : दुनिया के दो दिग्गज खिलाडियों लियोनल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमों को मैत्री मैच में हार का सामना करना पड़ा. मेस्सी ने पहले हाफ में पेनल्टी गंवाई जिससे अर्जेन्टीना की उनकी टीम को चीन की राजधानी बीजिंग में 50000 दर्शकों की मौजूदगी में हुए मुकाबले में ब्राजील के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पडा.
सात घंटे बाद पेरिस में रोनाल्डो की पुर्तगाल की टीम भी फ्रांस से 1-2 से हार गई. बीजिंग के ओलंपिक स्टेडियम में ब्राजील की जीत के हीरो डिएगो टारडेली रहे जिन्होंने दोनों गोल दागे. ब्राजील की ओर से टारडेली के ये पहले दो गोल हैं. एटलेटिको मिनेरियो के 29 वर्षीय टारडेली ने 28वें मिनट में ब्राजील को 1-0 की बढत बनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










