एशियाई खेल : महिलाओं की रिले रेस में मिला भारत को एक और गोल्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2014 5:52 PM
इंचियोन : भारत ने महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड में अपना दबदबा कायम रखते हुए एशियाई खेलों के रिकार्ड के साथ लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया. भारत की प्रियंका पंवार, टिंटू लुका, मनदीप कौर और एम आर पूवम्मा की चौडी ने 3:28.68 सेकंड का समय निकाला. इससे पहले खेलों […]
इंचियोन : भारत ने महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड में अपना दबदबा कायम रखते हुए एशियाई खेलों के रिकार्ड के साथ लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया. भारत की प्रियंका पंवार, टिंटू लुका, मनदीप कौर और एम आर पूवम्मा की चौडी ने 3:28.68 सेकंड का समय निकाला. इससे पहले खेलों का रिकार्ड 3:29.02 सेकंड था जो भारत ने ही 2010 में बनाया था. एथलेटिक्स में महिलाओं की चक्काफेंक में सीमा पूनिया के स्वर्ण के बाद भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है.
जापान ने रजत और चीन ने कांस्य पदक जीता. सबसे पहले आयी पंवार अपनी जापानी प्रतिद्वंद्वी से पीछे थी लेकिन 800 मीटर दौड में रजत जीतने वाली लुका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बढत बनायी. दो लैप के बाद भारत आगे था जबकि तीसरी लैप में मनदीप ने अंतर और बढाया. वहीं 400 मीटर दौड में कांस्य जीतने वाली पूवम्मा ने फिनिशिंग लाइन तक आगे रहकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया. भारत ने इस स्पर्धा में 2002 के बुसान एशियाई खेलों के बाद हर बार स्वर्ण जीता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










