रेप के आरोपों से बरी होने के बाद पिंकी ने अपनी लिव इन पार्टनर को सजा देने की मांग की

कोलकाता : एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पिंकी प्रमाणिक को कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया गया है. आरोपों के बरी होने के बाद पिंकी प्रमाणिक ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि शिकायकर्ता को उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए सजा मिलनी चाहिए. […]
कोलकाता : एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पिंकी प्रमाणिक को कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया गया है.
आरोपों के बरी होने के बाद पिंकी प्रमाणिक ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि शिकायकर्ता को उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए सजा मिलनी चाहिए.
पूर्वी रेलवे की कर्मचारी पिंकी ने कहा, अब मैं निर्दोष साबित हो गयी हूं और जानना चाहती हूं कि मुझे इस सब में फंसाने वाली महिला को क्या सजा मिलनी चाहिए.
मध्यम दूरी की इस पूर्व धाविका पर उनकी लिव इन पार्टनर अनामिका आचार्य ने पुरुष होने और बलात्कार करने का आरोप लगाया था जिसके बाद पिंकी को 14 जून 2012 को गिरफ्तार किया गया था और उनका लिंग निर्धारण करने के लिए चिकित्सकीय परीक्षण कराने का आदेश दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




