सिंधु ने कांस्य पक्का किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना का सफर समाप्त कोपेनहेगेन : भारत की बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर कांस्य पदक पक्का किया. शुक्रवार को खेले गये महिलाओं के सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में 19 वर्षीय सिंधु ने चीन की शिजियान वांग को 19-21, 21-19 व 21-15 से हराया. इससे […]
विज्ञापन
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना का सफर समाप्त
कोपेनहेगेन : भारत की बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर कांस्य पदक पक्का किया. शुक्रवार को खेले गये महिलाओं के सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में 19 वर्षीय सिंधु ने चीन की शिजियान वांग को 19-21, 21-19 व 21-15 से हराया. इससे पूर्व इसी महीने की शुरुआत में सिंधु ने ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था.
स्टार शटलर साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त ली शुएरुई से सीधे गेम में हार कर बाहर हो गयी. सातवीं वरीयता प्राप्त साइना किसी भी समय विश्व की नंबर एक खिलाड़ी शुएरुई का मुकाबला नहीं कर पायी. केवल 45 मिनट में 15-21, 15-21 से हार गयी. बाल्लेअप सुपर एरेना में इस जीत से चीनी खिलाड़ी ने साइना के खिलाफ अपने जीत हार का रिकॉर्ड 8-2 कर दिया है.
पिछले दौर में जापान की सयाका तकाहाशी से कड़े मुकाबले में 14-21, 21-18, 21-12 से जीत दर्ज करनेवाली साइना शुरू से ही लय में नहीं दिखी और पहले गेम में पूरे समय शुएरुई से पीछे रही. शुएरुई ने साइना की गलतियों का फायदा उठा कर 9-4 की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद उन्होंने अंतर 10-8 कर दिया, लेकिन जब लग रहा था कि साइना लय में लौट रही है, तब चीनी खिलाड़ी ने फिर से दबदबा बनाया.
फिर 18-11 से बढ़त बना कर जल्द ही पहला गेम अपने नाम कर दिया. दूसरा गेम अधिक प्रतिस्पद्र्धी था, क्योंकि साइना और शुएरुई के बीच शुरू में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. एक समय स्कोर 5-5 था. इसके बाद भारतीय ने लगातार चार अंक बनाये और वह 9-5 से आगे हो गयी. साइना ने 12-8 तक चार अंक की बढ़त बनाये रखी, लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने लगातार चार अंक बना कर स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया.
इसके बाद साइना पर थकान हावी हो गयी और शुएरुई को मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई. शुएरुई सेमीफाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी से भिड़ेंगी, जिन्होंने कोरिया की पांचवीं वरीय जी ह्यून सुंग को 9-21, 21-18, 22-20 से हराया. भारत की एक अन्य खिलाड़ी 11वीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधू एक अन्य क्वार्टर फाइनल में चीन की शिजियान वांग से भिड़ेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










