मुंबई मैराथन में 64 साल के धावक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 6:06 PM
मुंबई : टाटा मुंबई मैराथन 2020 में भाग लेने वाले 64 साल के एक धावक का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को यहां निधन हो गया. आयोजकों ने बताया कि पालघर जिले के नालासोपारा इलाके के गजेन्द्र मंजालकर पिछले चार साल से इस मैराथन में भाग ले रहे हैं. वह रविवार को भी यहां […]
मुंबई : टाटा मुंबई मैराथन 2020 में भाग लेने वाले 64 साल के एक धावक का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को यहां निधन हो गया. आयोजकों ने बताया कि पालघर जिले के नालासोपारा इलाके के गजेन्द्र मंजालकर पिछले चार साल से इस मैराथन में भाग ले रहे हैं. वह रविवार को भी यहां मैराथन में भाग लेने के लिए पहुंचे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह दौड़ते समय गिर गये. उन्हें दक्षिण दिल्ली स्थित बॉम्बे अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.बॉम्बे अस्पताल के सलाहकार चिकित्सक डॉ गौतम भंसाली ने कहा, मंजालकर को जब यहां लाया गया तो उनका निधन हो गया था. उनकी मौत हृदयगति रुकने से हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










