विश्व चैंपियन सिंधू चीन ओपन के पहले दौर में हारीं, कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी ने दी करारी हार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 1:05 PM

विज्ञापन

फुजोउ (चीन)ः विश्व चैंपियन पीवी सिंधू कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की पाइ यू पो के खिलाफ मंगलवार को पहले दौर में उलटफेर का शिकार होकर सात लाख डालर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. चीन, कोरिया और डेनमार्क में हुए टूर्नामेंटों में शुरुआती दो दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं […]

विज्ञापन
फुजोउ (चीन)ः विश्व चैंपियन पीवी सिंधू कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की पाइ यू पो के खिलाफ मंगलवार को पहले दौर में उलटफेर का शिकार होकर सात लाख डालर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं.
चीन, कोरिया और डेनमार्क में हुए टूर्नामेंटों में शुरुआती दो दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले महिला एकल मैच में 13-21 21-18 19-21 से हार झेलनी पड़ी.
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की दुनिया की 30वें नंबर की मिश्रित युगल जोड़ी ने जोशुआ हर्लबर्ट यू और जोसेफीन वू की कनाडा की जोड़ी को 21-19 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. पुरुष एकल में हाल में डेंगू से उबरने वाले एचएस प्रणय को भी पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेम्के के खिलाफ 17-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola