32.1 C
Ranchi
Friday, March 29, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे खेलेगी 2020 टोक्‍यो ओलंपिक, हॉकी टीम का करेगी प्रतिनिधित्‍व

सिमडेगा : सिमडेगा की बेटी और हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे 2020 में होने जा रहे टोक्‍यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेगी. टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वालीफाई कराने के बाद सलीमा रांची पहुंची, जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया. भुनेश्वर में चल रहे ओलंपिक क्वालिफाइंग हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय […]

सिमडेगा : सिमडेगा की बेटी और हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे 2020 में होने जा रहे टोक्‍यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेगी. टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वालीफाई कराने के बाद सलीमा रांची पहुंची, जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया.

भुनेश्वर में चल रहे ओलंपिक क्वालिफाइंग हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओवर राउंड में यूएसए को 6-5 गोल के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वलिफाई की.

भारतीय टीम में झारखंड की दो महिला खिलाड़ी खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे थी. प्रतियोगिता के दौरान हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

आज दोनों खिलाड़ियों के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष का रांची आगमन होने पर एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.

भोलनाथ सिंह ने कहा कि निक्की प्रधान इससे पूर्व ओलंपिक में भाग लेकर झारखंड की प्रथम महिला ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी बन चुकी है. 2020 ओलंपिक में खंटी की निक्की प्रधान के साथ सिमडेगा की सलीमा टेटे के खेलने प्रबल संभावना है.

आज स्वागत समारोह में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीस कुमार, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई खेल प्रेमी शामिल थे.

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें