इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 4:34 PM
रांची : 23 सितंबर से चार अक्टूबर तक इंग्लैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में 18 सदस्यीय सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो खिलाडि़यों का चयन हुआ है. डिफेंडर में सिमडेगा की सलीमा टेटे तथा मिडफील्डर में खूंटी की निक्की प्रधान के नाम शामिल हैं. दोनों ही खिलाडी अभी बेंगलुरु में […]
रांची : 23 सितंबर से चार अक्टूबर तक इंग्लैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में 18 सदस्यीय सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो खिलाडि़यों का चयन हुआ है. डिफेंडर में सिमडेगा की सलीमा टेटे तथा मिडफील्डर में खूंटी की निक्की प्रधान के नाम शामिल हैं.
दोनों ही खिलाडी अभी बेंगलुरु में कैम्प कर रही हैं और 22 सितंबर को इंग्लैंड के लिए टीम के साथ रवाना होंगी. दोनों ही खिलाड़ियों का इंडिया टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार ने झारखंड की दोनों बेटियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
इसके साथ-साथ हॉकी झारखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, उपेंद्र सिंह, कांति बा, असुंता लकड़ा, तारिणी कुमारी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, संजीव कुमार झा, प्रतिमा बरवा, बिगन सोय, अशोक भगत, धर्मेंद्र सिंह, दशरथ महतो, अनिता होरो, रेशमा कोंगाडी, जयंत केरकेट्टा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










