कुछ विभागों में सुधार की जरूरत, पर महिला हॉकी टीम सही राह पर : रानी रामपाल

Updated at : 26 Aug 2019 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
कुछ विभागों में सुधार की जरूरत, पर महिला हॉकी टीम सही राह पर : रानी रामपाल

नयी दिल्ली : भारत के ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में अजेय अभियान से महिला हाकी टीम का मनोबल बढ़ा है, लेकिन कप्तान रानी रामपाल को लगता है कि ओलंपिक क्वालीफायर्स से पहले अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है. भारतीय महिला हाकी टीम ने तोक्यो में टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उसने फाइनल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में अजेय अभियान से महिला हाकी टीम का मनोबल बढ़ा है, लेकिन कप्तान रानी रामपाल को लगता है कि ओलंपिक क्वालीफायर्स से पहले अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है.

भारतीय महिला हाकी टीम ने तोक्यो में टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उसने फाइनल में मेजबान जापान को 2-1 से हराकर खिताब जीता. भारत ने जिस तरह से विश्व में नंबर दो ऑस्ट्रेलिया, नंबर 11 चीन और नंबर 14 जापान के खिलाफ प्रदर्शन किया उससे रानी काफी खुश हैं.

रानी ने कहा, ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में शुरू से लेकर आखिर तक अजेय रहना अद्वितीय है. सभी खिलाड़ियों ने इससे पहले विभिन्न शिविरों में कड़ी मेहनत की थी जिसका फायदा मिला. इस टूर्नामेंट में जीत से हमारा इंग्लैंड दौरे और एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर्स से पहले काफी मनोबल बढ़ा है.

उन्होंने कहा, हमें अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है, लेकिन टीम तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के प्रति आश्वस्त है. अब तक हमारी तैयारियां शानदार रही हैं और हम अपने खेल को बेहतर करते जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola