प्रो कबड्डी : दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-24 से हराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र के एक मैच में सोमवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-24 से हराया. दिल्ली के रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया. दिल्ली के नवीन कुमार ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी […]
विज्ञापन
पटना : दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र के एक मैच में सोमवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-24 से हराया. दिल्ली के रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया.
दिल्ली के नवीन कुमार ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी तथा एक और सुपर 10 बनाया जो इस सत्र में उनका चौथा और लगातार तीसरा सुपर 10 है.
उन्होंने 18 रेड से कुल 12 अंक बनाये और पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया. चंद्रन रणजीत ने भी शानदार खेल दिखाकर आठ रेड अंक बनाये. नवीन और रणजीत ने कुल मिलाकर 20 अंक बनाये जो निर्णायक साबित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










