प्रो कबड्डी लीग : बंगाल वारियर्स ने यूपी योद्धा को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 10:20 PM
हैदराबाद : बंगाल वारियर्स ने बुधवार को यहां पेशेवर कबड्डी लीग में यूपी योद्धा के खिलाफ 48-17 की जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. वारियर्स की सबसे बड़ी जीत में मोहम्मद नबीबक्श ने 10 जबकि मनिंदर सिंह ने नौ अंक का योगदान दिया. इन दोनों ने पूरे मुकाबले के दौरान योद्धा टीम […]
हैदराबाद : बंगाल वारियर्स ने बुधवार को यहां पेशेवर कबड्डी लीग में यूपी योद्धा के खिलाफ 48-17 की जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.
वारियर्स की सबसे बड़ी जीत में मोहम्मद नबीबक्श ने 10 जबकि मनिंदर सिंह ने नौ अंक का योगदान दिया. इन दोनों ने पूरे मुकाबले के दौरान योद्धा टीम के डिफेंस को परेशानी में रखा.बलदेव सिंह ने भी टीम के लिए सात टैकल अंक जुटाए. यूपी योद्धा की पूरी टीम सिर्फ पांच टैकल अंक ही बना सकी. मोनू गोयत ने छह अंक जुटाए लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से समर्थन नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










