प्रो कबड्डी लीग : जयपुर पिंकपैंथर्स ने यू मुंबा को 42-23 से हराया

हैदराबाद : जयपुर पिंक पैंथर्स ने आलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा को सातवें प्रो कबड्डी लीग के तीसरे दिन सोमवार को यहां 42-23 से हराया. जयपुर के रेडर्स शानदार फार्म में थे और उन्होंने नियमित अंतराल में अंक बनाये. दूसरी तरफ उसकी रक्षापंक्ति ने अपना दमखम दिखाया और यू मुंबा के रेडर […]
हैदराबाद : जयपुर पिंक पैंथर्स ने आलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा को सातवें प्रो कबड्डी लीग के तीसरे दिन सोमवार को यहां 42-23 से हराया.
जयपुर के रेडर्स शानदार फार्म में थे और उन्होंने नियमित अंतराल में अंक बनाये. दूसरी तरफ उसकी रक्षापंक्ति ने अपना दमखम दिखाया और यू मुंबा के रेडर के सामने कड़ी चुनौती पेश की.
दीपक हुड्डा ने जयपुर की तरफ से 10 अंक बनाये जबकि दीपक नारवाल (छह अंक) और नितिन रावल (सात अंक) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. रक्षापंक्ति में अमित हुड्डा ने शानदार खेल दिखाया. यू मुंबा की हार का कारण उसके रक्षकों का लचर प्रदर्शन रहा. उसने टैकल से केवल पांच अंक ही बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










