विंबलडन : राफेल नडाल ने निक किर्गियोस को हराया, सेरेना भी जीतीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2019 2:20 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल ने विंबलडनटेनिस ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर के मैच में निक किर्गियोस को शिकस्त दी. तैंतीस साल के नडाल ने चार सेट तक चले मुकाबले में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी किर्गियोस पर 6-3, 3-6, 7-6, 7-6 से जीत हासिल की. अंतिम-16 में पहुंचने के लिए उन्हें फ्रांस के जो विल्फ्रेंड सोगा की चुनौती […]
विज्ञापन
लंदन: स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल ने विंबलडनटेनिस ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर के मैच में निक किर्गियोस को शिकस्त दी. तैंतीस साल के नडाल ने चार सेट तक चले मुकाबले में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी किर्गियोस पर 6-3, 3-6, 7-6, 7-6 से जीत हासिल की.
अंतिम-16 में पहुंचने के लिए उन्हें फ्रांस के जो विल्फ्रेंड सोगा की चुनौती से पार पाना होगा. मैच के दौरान निक किर्गियोस को खेल भावना के विपरित व्यवहार करने और अंपायर से बहस करने के लिये चेतावनी दी गई.
गत चैंपियन एंजलिक कर्बर हारे
अन्य मुकाबलों में नौंवी वरीयता प्राप्त जान इस्नर को तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में कजाखस्तान के गैर वरीय मिखैल कुकुशिन ने 6-4 6-7 4-6 6-1 6-4 से शिकस्त दी, वहीं गत चैम्पियन एंजलिक कर्बर को तीन सेट तक चले मुकाबले में लौरेन डेविस से 2-6 6-2 6-1 से हार का सामना करना पड़ा.
महिला वर्ग में जीतीं सेरेना
महिला वर्ग में सात बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स अगले दौर में पहुंच गयीं. सेरेना ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद 18 साल की स्लोवेनियाई क्वालीफायर काजा जुवान को 2-6 6-2 6-4 से शिकस्त दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




