प्रधानमंत्री मोदी ने महिला हॉकी टीम को FIH फाइनल का खिलाब जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय महिला हाकी टीम को एफआईएच सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों को इस खेल में अच्छा खेलने के लिये प्रेरित करेगी. भारत ने हिरोशिमा में फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय महिला हाकी टीम को एफआईएच सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों को इस खेल में अच्छा खेलने के लिये प्रेरित करेगी.
भारत ने हिरोशिमा में फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट जीत लिया. मोदी ने ट्वीट किया, असाधारण खेल, शानदार नतीजा। हमारी टीम को महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट जीतने के लिये बधाई.
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत हाकी को और लोकप्रिय बनायेगी और कई युवा बालिकाओं को इस खेल में बेहतर करने के लिये प्रेरित करेगी. भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर 2020 ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर में स्थान सुनिश्चित कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










