फीफा विश्व रैंकिंग:जर्मनी फिर से शीर्ष पर काबिज

नयी दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी चौथी बार फुटबॉल महाकुंभ में परचम लहराने के दम पर फीफा विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गया है. इस बीच भारत ने भी अपनी रैंकिंग में कुछ सुधार किया है और वह तीन पायदान ऊपर 151वें नंबर पर पहुंच गया है. जर्मनी ने ब्राजील के […]
नयी दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी चौथी बार फुटबॉल महाकुंभ में परचम लहराने के दम पर फीफा विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गया है. इस बीच भारत ने भी अपनी रैंकिंग में कुछ सुधार किया है और वह तीन पायदान ऊपर 151वें नंबर पर पहुंच गया है.
जर्मनी ने ब्राजील के रियो डि जनेरियो में खेले गये विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था, जिससे उसे एक पायदान का फायदा हुआ और वह फिर से दुनिया की नंबर एक टीम बन गयी. लियोनेल मेस्सी की अगुवाईवाली अर्जेंटीना का विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन गुरुवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में उसे भी तीन स्थान का फायदा हुआ है. वह जर्मनी के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.
नीदरलैंड विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बूते 12 पायदान की लंबी छलांग लगा कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. मेजबान ब्राजील विश्व कप में चौथा स्थान ही हासिल कर पाया. इसका असर उसकी रैंकिंग पर पड़ा है. वह चार पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




