ePaper

माराडोना की पूर्व मंगेतर से होगी पूछताछ

Updated at : 16 Jul 2014 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
माराडोना की पूर्व मंगेतर से होगी पूछताछ

दुबई : अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की पूर्व मंगेतर पूछताछ के लिए वांछित है, क्योंकि दुबई में उनके खिलाफ चोरी की शिकायत पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है. गल्फ न्यूज के अनुसार, माराडोना ने हमवतन 24 वर्षीय रोसियो गेराल्डिन के खिलाफ 10 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उस […]

विज्ञापन

दुबई : अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की पूर्व मंगेतर पूछताछ के लिए वांछित है, क्योंकि दुबई में उनके खिलाफ चोरी की शिकायत पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है.

गल्फ न्यूज के अनुसार, माराडोना ने हमवतन 24 वर्षीय रोसियो गेराल्डिन के खिलाफ 10 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उस पर उनकी बेशकीमती घडि़यां और जवाहरात चुराने का आरोप लगाया है, जिनकी कीमत हजारों दरहम है. माराडोना दुबई स्पोर्ट्स परिषद के वैश्विक दूत हैं. समाचार पत्र के अनुसार, माना जा रहा है कि स्वयं भी फुटबॉलर रोसियो अर्जेंटीना में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola