नौ जून को हो सकता है भारतीय तीरंदाजी संघ का चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 5:52 PM
कोलकाता : भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के चुनाव महासचिव महा सिंह की अधिसूचना के अनुरूप नौ जून को हो सकते हैं, क्योंकि कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई वाले विरोधी गुट ने 26 मई को चुनाव कराने के अपने नोटिस को वापस ले लिया है. शर्मा ने राज्य संघों को भेजे गये पत्र में लिखा […]
कोलकाता : भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के चुनाव महासचिव महा सिंह की अधिसूचना के अनुरूप नौ जून को हो सकते हैं, क्योंकि कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई वाले विरोधी गुट ने 26 मई को चुनाव कराने के अपने नोटिस को वापस ले लिया है.
शर्मा ने राज्य संघों को भेजे गये पत्र में लिखा है, उच्चतम न्यायालय के दस मई को दिये गये आदेश का पालन करते हुए एएआई के पदाधिकारियों के चुनावों का कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा. पहले की घोषणा के अनुसार इन्हें 26 मई को नयी दिल्ली में होना था. चुनावों को लेकर नयी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी.
शर्मा के बारे में माना जा रहा है कि वह पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा की अगुवाई वाले गुट के करीबी बन गये हैं. उन्होंने अदालत से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) से सलाह मशविरा किये बिना चुनाव का नोटिस भेज दिया था तथा सचिव महासिंह ने इसे गैरकानूनी और अदालत की अवमानना करार दिया था.
महा सिंह ने बाद में दस सदस्यीय सीओए के पांच सदस्यों के साथ बैठक करके नयी अधिसूचना जारी करके कहा था कि चुनाव नौ जून को चंडीगढ़ में होंगे. महा सिंह ने नये घटनाक्रम को अपनी जीत करार देते हुए कहा, आखिरकार यह नोटिस गैरकानूनी और अनधिकृत था. उन्हें यह वापस लेना ही था. उनके पास चुनाव नोटिस जारी करने का अधिकार ही नहीं है. चुनाव हमारे नोटिस के अनुरुप नौ जून को होंगे. शर्मा पर इस पर टिप्पणी के लिये उपलब्ध नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










