IPL 2019 : पृथ्वी साव ने की ऋषभ पंत की तारीफ, बताया बेस्ट फिनिशर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 1:35 PM
विशाखापत्तनम : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया. इस 21 साल के खिलाड़ी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात दी. पंत ने 21 गेंद में पांच छक्के […]
विशाखापत्तनम : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया. इस 21 साल के खिलाड़ी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात दी.
पंत ने 21 गेंद में पांच छक्के से 49 रन की पारी खेली और वेस्टइंडीज के कीमो पॉल ने बुधवार की रात पारी की अंतिम गेंद से पहले खलील अहमद पर चौका जड़कर मैच समाप्त किया.
साव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इन टी20 मैचों में काफी दबाव होता है. मैं प्रार्थना कर रहा था कि हम जीत जायें. पंत ने शानदार पारी खेली. मैं कह चुका हूं कि वह युवा खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है. वह हमेशा हमारे लिये मैच में मौका बनाता है. वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। दुर्भाग्य से वह हमारे लिये फिनिश नहीं कर सका लेकिन अंत में कीमो ने अच्छा किया.”
साव 38 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी से शीर्ष स्कोरर रहे जिससे टीम ने अच्छी शुरूआत की. उन्होंने कहा, ‘‘पहले छह ओवर अहम होते हैं क्योंकि अगर आप बोर्ड पर रन जुटाते हो तो इससे अन्य बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो जाता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










