दिल्ली कैपिटल्स को झटका, हर्षल पटेल फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 7:22 PM
कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज हर्षल पटेल दायें हाथ में फ्रेक्चर होने के कारण आईपीएल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पायेंगे. टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को यहां इसकी घोषणा की. उन्होंने मैच पूर्व आयोजित कांफ्रेंस में कहा, एक अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उनके […]
कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज हर्षल पटेल दायें हाथ में फ्रेक्चर होने के कारण आईपीएल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पायेंगे. टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को यहां इसकी घोषणा की.
उन्होंने मैच पूर्व आयोजित कांफ्रेंस में कहा, एक अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उनके दायें हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. हमें इस फ्रैक्चर को पता करने में कुछ दिन लग गये. उनके कुछ एक्स-रे हुए हैं. वह तीन-चार हफ्तों के लिये बाहर हो गये हैं, जिसका मतलब है कि वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गये हैं. हमें उनकी जगह किसी को ढूंढना होगा.
पटेल इस सत्र में दिल्ली की टीम के छह में से दो मैचों में खेले थे, उन्होंने केकेआर के खिलाफ टाई मैच में 40 रन देकर दो विकेट चटकाये थे जिसे दिल्ली ने सुपरओवर में जीता था.
उन्होंने मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 14 रन से मिली हार वाले मैच में 37 रन लुटाये थे और कोई विकेट नहीं झटका था. पोंटिंग ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मंजोत कालरा के भी हाथ में हल्की चोट है और उन्हें फिटनेस परीक्षण से गुजरना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










